फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways: Fog is over... 28 trains of Moradabad division will return to the track after three days

Railways: कोहरा खत्म... तीन दिन के बाद पटरी पर लौटेंगी मुरादाबाद मंडल की 28 ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Tue, 25 Feb 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 02:45 AM IST
सार

कोहरे के कारण रद्द की गई 28 ट्रेनें एक मार्च से फिर चलेंगी। जनसेवा, जलियांवाला बाग, शहीद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बहाल किया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Railways: Fog is over... 28 trains of Moradabad division will return to the track after three days
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के कारण रद्द की गईं 28 ट्रेनें तीन दिन बाद पटरी पर लौटेंगी। जनसेवा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया था। इसके कारण अन्य ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया। रोजाना सैकड़ों यात्री परेशानी झेल रहे हैं।

विज्ञापन


जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी। रेल प्रशासन ने सर्दी और कोहरे होने पर मंडल की 28 ट्रेनों को रद्द करने के साथ 10 ट्रेनों के फेरे घटाए थे। रद्द की गई ट्रेनों में शहीद, जनसेवा, डबल डेकर एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। जिन ट्रेनों के फेर घटाए गए थे, उनमें काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस हैं।
विज्ञापन


अब कोहरा खत्म होने के बाद ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि एक मार्च से ट्रेनें बहाल हो जाएंगी। यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर नहीं चलेंगे वाहन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली हाईवे पर जीरो ट्रैफिक लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 26 फरवरी की शाम पांच बजे तक लागू रहेगी। हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। इस दौरान केवल कांवड़ियों के जत्थे और उनके वाहन को ही आने-जाने की अनुमति रहेगी।


इस दौरान वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे से मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ की ओर जाने वाले सभी वाहन बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएंगे।


यह वाहन इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मेरठ जाने के लिए वाहन हापुड़ से मेरठ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे से बुधवार रात की शाम पांच बजे तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed