{"_id":"65aefcbe2b79c0ea570e7e57","slug":"fog-becomes-a-hindrance-flights-will-start-in-mid-february-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-329074-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोहरा बना बाधा, मध्य फरवरी में शुरू होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोहरा बना बाधा, मध्य फरवरी में शुरू होगी उड़ान
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइसेंस मिलने के बाद जब उड़ान शुरू होने ही वाली थी तो एक और बाधा आ गई है। अब मुरादाबाद हवाई सफर की राह में कोहरा रोड़ा बन गया है। एएआई व नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ताजा वार्ता के अनुसार मुरादाबाद से फ्लाइट मध्य फरवरी तक शुरू होंगी। एएआई का अनुमान है कि तब तक वायुमंडल से कोहरा साफ हो जाएगा और फ्लाइट के लिए रास्ता खुल जाएगा।
वहीं निजी कंपनी बिग चार्टर (फ्लाई बिग) ने भी एयरपोर्ट पर अपने स्टाप तैनात कर दिए हैं। इनमें एयरलाइन मैनेजर व सिक्योरिटी स्टाफ शामिल हैं। कंपनी हवाई अड्डे पर अपनी व्यवस्थाएं बना रही है। विमान संचालन के लिए सिस्टम को इंस्टाल किया जा रहा है। दूसरी ओर हवाई अड्डे के निदेशक अमरजीत सिंह अपनी ओर से जरूरी कार्य पूरे करने में लगे हैं। अप्रेंटिस, तकनीकी सहायकों के जरिये हर दिन एएआई मुख्यालय से आने वाली सूचनाओं का पालन कराया जा रहा है। एएआई का कहना है कि मुरादाबाद से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रहेगी। दो 19 सीटर विमान प्रथम चरण में संचालित किए जाएंगे। इसके बाद कानपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
आजमगढ़ की फ्लाइट शुरू करने का प्लान
नागरिक उड्डयन मंत्रालय व एएआई के अधिकारी मुरादाबाद से आजमगढ़ की फ्लाइट शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। विभाग यह जानना चाहता है कि मुरादाबाद से आजमगढ़ के लिए कितना ट्रैफिक मिल सकता है। इसी तरह चित्रकूट के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। संदेश साफ है कि भविष्य में मुरादाबाद हवाई अड्डा सिर्फ दो स्थानों की सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि यहां से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली व बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
फरवरी के शुरुआती दिनों में मुरादाबाद आ जाएंगे पायलट
यदि मौसम साफ रहा तो फरवरी के शुरुआती दिनों में ही इंडोनेशिया के पायलट मुरादाबाद आ जाएंगे। इसके अलावा चेक इन व सुरक्षा के लिए निजी कंपनी कुछ और स्टाफ तैनात करेगी। पायलट मुरादाबाद से लखनऊ व कानपुर वायुमार्ग को समझेंगे। इसके लिए उन्हें दो दिन एटीसी से विशेषज्ञों द्वारा मार्ग समझाया जाएगा। शासन की ओर से तारीख घोषित होने के बाद आम नागरिकों के लिए उड़ान शुरू कर दी जाएगी। टिकट व्यवस्था ऑनलाइन के अलावा हवाई अड्डे पर भी रहेगी।
- सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निजी कंपनी के अधिकारी अपनी व्यवस्थाएं बना रहे हैं। कोहरे के कारण जनवरी में उड़ान शुरू होना फिलहाल संभव नहीं लग रहा। हो सकता है मध्य फरवरी तक शासनादेश आए। - अमरजीत सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर