फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fog after 10 december

मौसम : दस दिसंबर के बाद छाएगा घना कोहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
fog after 10 december
मुरादाबाद। दस दिसंबर के आस-पास वातावरण में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी वातावरण में जो परत दिखाई दे रही है, वह हल्के कोहरे के साथ मिलकर प्रदूषण से बनी धुंध है। हवा में नमी होने की वजह से यह छंट नहीं पा रही है। उन्होंने दिसंबर से फरवरी तक रिकॉर्ड ठंड पड़ने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि चार दिन मौसम साफ है। आसमान में बादल नहीं है। ठंड होने की वजह से हवा धीमी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हवा में नमी होने से भारी हो जाती है। हवा की गति बढ़ने के लिए वह हल्की होनी चाहिए। यह तभी संभव है, जब तापमान ज्यादा हो और वातावरण गर्म हो। उन्होंने कहा कि रात के समय हल्का कोहरा का असर है। उसमें प्रदूषण की वजह से धुंध ज्यादा है। वातावरण ठंडा होने से परत बन रही है। इसकी वजह से धुंध ज्यादा घनी हो गई है। कोहरा दस दिसंबर के बाद छाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अभी रात का तापमान कम होगा और दिन में धूप होने से तापमान सामान्य रहेगा। आसमान साफ होने से नीचे की गर्मी ऊपर चली जाती है और जमीन ठंडी हो जाती है। बादल रहता तो रात को ठंड का असर कम रहता है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी और राजस्थान की सूखी हवाओं और पैसिफिक सागर में पानी ठंडा होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। पूर्वानुमान है कि दिसंबर, जनवरी, फरवरी में ठंड के रिकॉर्ड टूटेंगे। दस दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में धूप खिलने से ठंड का असर कम रहा, जबकि रात के समय ठिठुरन ज्यादा थी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 76 फीसदी और शाम को 68 फीसदी थी। हवा भी पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed