फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Focus on your health to achieve good marks in board exams: Sapna Singh

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए स्वास्थ्य पर दें ध्यान: सपना सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Focus on your health to achieve good marks in board exams: Sapna Singh
मुरादाबाद। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए फास्ट फूड से बचने और सुबह खाली पेट के बजाय कुछ खाकर या दूध अवश्य पीकर ही विद्यालय आएं। यह सलाह जिला अस्पताल की डायटीशियन सपना सिंह ने छात्राओं को दी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायटीशियन सपना सिंह ने कहा कि परीक्षा के नजदीक आते ही छात्राएं तनाव में आ जाती हैं। इसे खत्म करने के लिए समय प्रबंधन और खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। पर्याप्त नींद और बेहतर आहार लेकर मानसिक तनाव से निपट सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं आहार में दूध अवश्य लें। दूध से हड्डियां मजबूत रहती हैं। महिलाओं में प्राय: हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पालक और फाइबरयुक्त सब्जियां अधिक खाएं। सुबह उठकर गर्म पानी पीना चाहिए। दिन में भी पानी अधिक पियें। व्यायाम नियमित तौर पर करें। कई घंटों तक लगातार पढ़ने के बजाय छोटे-छोटे ब्रेक लेने और हर दो घंटे पर हल्का खाना खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रात में ज्यादा खाना खाने से ज्यादा नींद आती है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सक्सेना, विनीता पुरी, शमीम आरा, प्रभा पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


छात्राओं के सवाल और डायटीशियन के जवाब
सवाल. जब परीक्षा में बैठती हूं तो चक्कर आते हैं और पेट में दर्द जैसा महसूस होता है। - वंशिका शर्मा, कक्षा दस
जवाब. यह परीक्षा की घबराहट की वजह से होता है। परीक्षा में जाने से पहले नाश्ता जरूर करके जाएं। 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ें और आत्मविश्वास से पढ़ाई करें।

सवाल- स्वास्थ्य का क्या अर्थ है। - प्रिंसी पाल, कक्षा 12
जवाब- शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से जो स्वस्थ हैं, उसी के पास अच्छा स्वास्थ्य है।

सवाल- प्रोटीन किसमें पाया जाता है। - प्रिया यादव, कक्षा 12
जवाब- प्रोटीन दाल, पनीर, मीट, मछली और अंडा में पाया जाता है।
सवाल- कैल्शियम की पूर्ति किससे होती है। - शिवानी, कक्षा दस
जवाब- दूध में मुख्य रूप से कैल्शियम पाया जाता है, दूध का सर्वाधिक सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed