{"_id":"61a133ab13500b093c775f92","slug":"fluctuations-in-temperature-distance-remains-in-day-and-night-moradabad-news-mbd410740494","type":"story","status":"publish","title_hn":"तामपान में उतार-चढ़ाव, दिन-रात में दूरी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तामपान में उतार-चढ़ाव, दिन-रात में दूरी बरकरार
विज्ञापन

उतार चढ़ाव के बीच दिन-रात के तामपान में दूरी बरकार
- सात दिनों में दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा
- 10 से 13 डिग्री बीच गोते लगा रहा न्यूनतम तामपान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नवंबर माह के आखिरी हफ्ते में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन और रात के तापमान में दूरी बरकार है। सात दिनों में दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच गोते लगाता रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से अगले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ेगी।
नवंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान में अस्थिर है। कभी दिन का तापमान में तीस डिग्री पहुंच जाता है कभी 25 हो जाता है। रात के तापमान में कभी तीन डिग्री की कमी आ रही है तो एक डिग्री। पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि इस साल तापमान में सामान्य से दो डिग्री तक की गिरावट है। सामान्य तौर पर 14 डिगी तापमान होना चाहिए, लेकिन ये 12 डिग्री चल रहा है। इससे सर्दी बढ़ने की पूरी संभावना है। उत्तर पश्चिम हवाएं चल रही हैं, ये हवाएं ठंडी होती हैं। अगले कुछ दिनों तक हवा का यही रुख रहने की उम्मीद है इस कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
एक नजर हफ्तेभर के तापमान पर
तारीख---अधिकतम--न्यूनतम
21 नवंबर--26------13
22 नवंबर--26------13
23 नवंबर--30------10
24 नवंबर--30------11
25 नवंबर--26.2-----12.2
26 नवंबर--25------12
27 नवंबर--28------11
आसमान में बादल छाए रहेंगे
मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के अनुसार अगले पांच दिनों बारिश की संभावना नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर हल्के काले बादल भी छाए रह सकते हैं। हल्की धुंध भी रहेगी। इस कारण ठंड भी बढे़गी। हालांकि धूप निकलेगी और उसकी लुका छिपी चलती रहेगी।
विज्ञापन
कम हुआ एक्यूआई , मिली कुछ राहत
मुरादाबाद। ठंड बढ़ने के साथ एक्यूआई भी गिरा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे शहर में एक्यूआई 230 रहा जबकि शाम को आठ बजे ये 252 पर था। दीपावली के आसपास त्योहारी दिनों में शहर का एक्यूआई 300 से 400 के बीच में रहा था। भैया दूज के दिन तो ये 400 के पार हो गया था। ऐसे में कुल मिलाकर देखें तो अब एक्यूआई कुछ सही है। इसकी एक वजह ठंडी हवाएं चलना भी माना जा रहा है। दो दिनों से ठंडी हवाएं चल रही है इस कारण एक्यूआई कम हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विकास मिश्र ने बताया कि हवाएं चलने से प्रदूषण कम होता है। एक्यूआई कम होता है। दीपावली के दिन काफी आतिशबाजी हुई थी लेकिन हवाएं चलने की वजह से एक्यूआई कम था जबकि दो दिन बाद ये 400 से अधिक हो गया था।