फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Flowers showered on Deputy CM, forgot to do Kovid protocol

डिप्टी सीएम पर बरसे फूल, कोविड प्रोटोकाल करना गए भूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Deputy CM, forgot to do Kovid protocol
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने शनिवार को गुरहट्टी चौराहे से टाउन हॉल तक जनसंपर्क किया। जय श्रीराम के नारों केबीच डिप्टी सीएम पर जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों में पंफलेट भी बांटे। साथ ही लोगों से पूछा योगी-मोदी कैसा काम कर रहे हैं। इस दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए और शारीरिक दूरी भी नहीं रही।
विज्ञापन

जनसंपर्क की शुरुआत गुरहट्टी चौराहे से हुई। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी का हालचाल पूछा और चुनाव की जानकारी कर वह आगे बढ़ते गए। करीब आधे घंटे तक पैदल यात्रा कर वह टाउन हॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल पूछा और वोट की अपील की। लोगों ने उनसे अपनी समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई। बाद में कार से वह संभल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

वहीं, पदयात्रा करीब एक बजे इंपीरियल तिराहे पर पहुंच कर संपन्न हुई। जनसंपर्क के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। लोगों ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। भीड़ भी बहुत ज्यादा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार एवं विधायक रितेश गुप्ता, देहात से प्रत्याशी केके मिश्रा, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गौरव श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, दीपक गोयल, दिनेश शीर्षवाल, कमल गुलाटी, मनोज गुप्ता, हरीश भसीन, सरल अग्रवाल, डॉ. विवेक गोयल, पंकज प्रजापति, मुकुल गोयल, विपुल गोयल, राजेन्द्र प्रसाद, अभिलाष गुप्ता, मुदित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

==
1460 कदम चले उप मुख्यमंत्री
मुरादाबाद। पद यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री 1460 कदम चले थे। वह गुरहट्टी से लेकर टाउन हॉल तक पैदल चले। इसके बाद उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आई तो उन्होंने कार में सवार होना ही उचित समझा। लेकिन, बुध बाजार में लोगों ने फिर कार से नीचे उतार लिया। वह कुछ कदम और चले। इसके बाद डिप्टी सीएम कार में सवार होकर संभल की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed