{"_id":"6a8dff767e6b41d53c06cecb","slug":"flood-disaster-control-room-set-up-at-the-tehsil-headquarters-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-112912-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तहसील मुख्यालय पर बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तहसील मुख्यालय पर बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन
बिलारी। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के खादर इलाके में बहने वाली गांगन नदी के निकटवर्ती गांवों में तीन बाढ़ चौकियां बनाई हैं। तहसील मुख्यालय पर बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।
तहसील अंतर्गत कुंदरकी ब्लॉक के कुछ गांव में पूर्व के वर्षाें में अधिक बारिश होने पर नदी का पानी आ गया था। पूर्व की स्थिति को देखते हुए तीन बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। अहमदनगर जैतबाड़ा पंचायत भवन में बनाई गई बाढ़ चौकी से अहमदनगर जैतबाड़ा, बाकीपुर जटनी, नगला जटनी और सौंदा, मोहनपुर, तख्तपुर हासा और नगला जटनी को संबद्ध किया गया है। फरहदी के जूनियर हाईस्कूल में बनाई गई बाढ़ चौकी से फरहदी, बहांपुर, मंसूरपुर, जैतिया फिरोजपुर, हुसैनपुर हमीर, अलीरजा पुर, छिरावली, रामपुर मैंगन और सुल्तापुर को संबद्ध किया गया है।
मोहम्मदपुर बस्तौर ग्राम सचिवालय में बनाई बाढ़ चौकी से मोहम्मदपुर बस्तौर, ऊंचाकानी, नानपुर, सब्जीपुर और वीरपुर को संबद्ध किया गया है। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नदी में बाढ़ आने पर जरूरत के हिसाब से बिलारी के मोहल्ला बाजार में गांधी पार्क और कुंदरकी के मोहल्ला शाहबाद पश्चिमी में नगर पंचायत के मैरिज हॉल को बाढ़ राहत शिविर बनाया जाएगा। तहसील मुख्यालय पर बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 24 घंटे की तीन पालियों में तहसील कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। एक पाली में दो राजस्व कर्मी आठ घंटे की डयूटी करेंगे।