फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flock of dogs killed the innocent in amroha

यूपीः कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचकर मार डाला, दादी के साथ गया था खेत

Wed, 27 Nov 2019 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
flock of dogs killed the innocent in amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचकर मार डाला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन


यह दर्दनाक घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के कनेटा गांव की है। यहां पर बलवीर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। उनका सबसे छोटा बेटा अमित (8) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह अमित दादी के साथ खेत पर गया था। करीब दस बजे उसे भूख लगी तो वह दादी से घर जाने की बात कहकर वहां से चल पड़ा। जैसे ही वह गांव से थोड़ी दूर पर आम के बाग के पास पहुंचा। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसके बुरी तरह से नोच डाला। मासूम की चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को कुत्तों के झुंड से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मासूम बेहोश हो चुका था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को हसनपुर के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed