{"_id":"604936938ebc3ed8330003c7","slug":"flights-will-start-from-moradabad-after-two-months-city-news-mbd3825081188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से उड़ान शुरू होने में दो महीने और लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से उड़ान शुरू होने में दो महीने और लगेंगे
विज्ञापन
मूंढापांडे हवाई पटटी का चल रहा काम।
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे हवाई पट्टी को लेकर किया गया प्रशासन का दावा एक बार फिर खोखला साबित हुआ। नतीजतन महानगर वासियों का उड़ान भरने का सपना अप्रैल माह में भी पूरा नहीं हो सकेगा। हवाई पट्टी का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का दावा प्रशासन ने किया था लेकिन अब भी काफी कार्य शेष है, जिसमें दो महीने का समय लगेगा।
पड़ोसी जनपद बरेली में एयरपोर्ट की शुरूआत हो चुकी है लेकिन मुरादाबाद वासियों के सपनों को अभी पंख नहीं लग पा रहे हैं। गौरतलब है कि नवंबर माह में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने हवाई पट्टी के रनवे को लैंडिंग के योग्य नहीं पाया था। सोमवार को मूंढापांडे आई टीम ने रनवे को दोबारा परखा और इसके दुरुस्तीकरण में लगी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने यहां रनवे का दुरुस्तीकरण, वॉच टावर निर्माण, विद्युतीकरण, झील का सौंदर्यीकरण, मिट्टी का भराव आदि कार्यों की समीक्षा की। पिछली बार हुई रनवे की जांच की रिपोर्ट भी आ चुकी है। अब रनवे पर छोटा-मोटा कार्य ही शेष है। इन कार्यों के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये का बजट पहले ही खर्च हो चुका है। इसके बाद निर्माण कंपनी ने 12 करोड़ की मांग और की है। जिसमें कुछ बजट विद्युतीकरण के लिए स्वीकृत हुआ है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जून माह में उड़ान शुरू हो सकेगी।
यह कार्य हैं शेष
दोनों साइडों में मिट्टी का फैलाव सही ढंग से होना है और लैंडिंग के समय कोई परेशानी न हो इसके लिए सतह पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य कार्य विद्युतीकरण और सीसीटीवी लगाने का है। बजट जारी होने के बावजूद कार्य की शुरूआत नहीं हो सकी है। प्रशासन की गाज गिरने के बाद ठेकेदार ने 31 मार्च तक कार्य पूरा करने का वादा किया है। इसके अलावा हवाई पट्टी के बाहर झील का सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइटों का काम बाकी है।
विज्ञापन
आखिरकार बाउंड्री वॉल हुई पूरी
निर्माणाधीन हवाई पट्टी की बाउंड्री वॉल चार साल में पांच बार तोड़ी गई। अब आखिरकार यह पूरी तरह बना दी गई है। साथ ही इसकी ऊंचाई में भी वृद्धि की गई है। दरअसल आसपास के ग्रामीण दीवार को तोड़कर हवाई पट्टी के दूसरी ओर अपने खेतों में बैलगाड़ियां लेकर जाते थे। इसके अलावा रनवे का इस्तेमाल आसपास के गांवों के युवा दौड़ लगाने के लिए कर रहे थे। बाउंड्री वॉल की मरम्मत होने के बाद अब यह समस्याएं दूर हो गई हैं।
रनवे के आसपास मिट्टी का फैलाव किया जा रहा है। लैंडिंग के लिए इसे दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा विद्युतीकरण व सीसीटीवी समेत सभी कार्य 31 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट दिल्ली भेज दी जाएगी। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मुरादाबाद से हवाई उड़ान शुरू हो सकेगी।
- सुरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन, नोडल अधिकारी हवाई पट्टी