फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   flag, pamphlet put in ramveer office

रामवीर के दफ्तर में मिले झंडे-बैनर और पोस्टर

Sat, 28 Jan 2017 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
flag, pamphlet put in ramveer office
BJP LOGO
मुरादाबाद के अलग अलग थानों में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 25 केस दर्ज किए गए हैं। सिविल लाइंस थाने में सपा प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि मैनाठेर में बीजेपी के प्रत्याशी रामवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


पाकबड़ा में कांठ विधान सभा से पीस पार्टी के प्रत्याशी मो. उस्मान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है। जबकि गलशहीद थाने में 19 केस दर्ज किए गए हैं।देहात विधान सभा से सपा के प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी ने बुधवार को नामांकन कराया था।
विज्ञापन

 

कलक्ट्रेट पर हाजी इकराम कुरैशी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा करने वालों को दौड़ लिया था। जिसमें 20 से ज्यादा समर्थक घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। अब पुलिस ने एनसीआर को एफआईआर में तरमीम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

जिसमें सपा प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी का नाम भी शामिल कर लिया गया है। जबकि 60-70 अज्ञात लोगों को शामिल किया है। मैनाठेर थाने में बीजेपी के कुंदरकी प्रत्याशी रामवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उड़न दस्ता ने रामवीर सिंह के गांगन तिराहे स्थित कार्यालय में छापा मारकर यहां से भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की है।

 

 

पाकबड़ा थाने में कांठ विधान सभा के पीस पार्टी के प्रत्याशी मो. उस्मान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कियागया है। जबकि गलशहीद थाने में 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं।


 

 

गलशहीद पुलिस ने रोडवेज पर चेकिंग के दौरान हितेश निवासी रूद्रपुर, शाहजहांपुर निवासी रवि प्रसाद, मुस्ताज हुसैन, बरेली निवासी महेंद्र सिंह, मोहम्मद शादमान, मदन सिंह, केशव निवासी काजीपुरा, दानिश निवासी कोतवाली, जयंतीपुर निवासी गुड्डू, रविराज, जिगर कालोनी निवासी मो. अफजाल, शाहिद निवासी डूंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इनकी गाड़ियों से हूटर उतरे थे। जबकि मूंढापांडे भी आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed