फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fivehundred and thousand not ban in bus from today

बस से सफर करना है तो  छोटे नोट लेकर ही चलें

Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
fivehundred and thousand not ban in bus from today
बस में नहीं चलेंगे बड़े नोट - फोटो : demo pic
अगर आप आज रोडवेज बस का सफर करने जा रहे हैं तो खुले पैसे या फिर नए नोट लेकर चलें, वरना आपकी यात्रा में खलल पड़ सकता है। शनिवार से बसों में यात्रियों से हजार और पांच सौ के नोट नहीं लिए जाएंगे। छोटे नोट देने पर ही यात्रियों के टिकट कटेंगे। शुक्रवार की रात बारह बजे से यात्रियों से बड़े नोट नहीं लिए गए।
विज्ञापन


आठ नवंबर की आधी रात से हजार और पांच सौ के नोट पर पाबंदी लगा दी गई है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए बसोें और ट्रेनों में छूट दी गई थी। रोडवेज के सफर में यात्रियों से हजार और पांच सौ के नोट लिए गए। हालांकि इस दौरान रुपये वापस लेने के लिए यात्रियों और परिचालकों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


समय अवधि पूरा होने के बाद शुक्रवार आधी रात से बसों में हजार और पांच सौ के नोट नहीं लिए गए। शनिवार से बसों में पूरी तरह से हजार और पांच सौ के नोट पर पाबंदी रहेगी। आरएम अतुल जैन ने बताया कि परिचालकों को निर्देशित किया गया कि वह पांच सौ और हजार के नोट नहीं ले। अगर कोई परिचालक लेता है तो भुगतान की जिम्मेदारी उसकी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed