{"_id":"690270fd454627d32c06ba88","slug":"five-year-old-girl-raped-found-bleeding-in-a-house-under-construction-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-760673-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, निर्माणाधीन मकान में लहूलुहान हालत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, निर्माणाधीन मकान में लहूलुहान हालत में मिली
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को आरोपी अगवा कर ले गया। आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। कटघर क्षेत्र के एक मोहल्ला में फर्मकर्मी का परिवार रहता है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे फर्मकर्मी की पांच साल की बेटी मकान के बाहर खेल रही थी जबकि मां-बाप और परिवार के अन्य लोग घर में मौजूद थे। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान से एक महिला ने किसी के रोने की आवाज सुनी। महिला अपने पति और आसपड़ोस के लोगों को लेकर मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और पुलिस को सूचना देकर परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-- --
फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
मुरादाबाद। मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आने के बाद पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। इसके अलावा कटघर थाने की पुलिस ने आस पड़ोस के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। देररात तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी।