फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five thousand people were troubled

Moradabad News: पक्षी ने उड़ाई बिजली, पांच हजार लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
five thousand people were troubled
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से पक्षी टकराने के कारण फाल्ट हो गया। इससे दीनदयाल नगर में रविवार को डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। सुबह 10:30 बजे बिजली सप्लाई प्रभावित हुई और दोपहर 12 बजे सुचारु हुई। इस बीच 5000 से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा दोपहर बाद तक बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में छोटे-छोटे फाल्ट हुए। जीआईसी, पीतलबस्ती, सीतापुरी बिजलीघर से जुड़े इलाकों में तार टूटने व अन्य समस्याओं के कारण थोड़ी-थोड़ी देर बिजली बाधित रही। अधीक्षण अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि शुरुआती बारिश में ज्यादा फाल्ट होते हैं, अब व्यवस्था नॉर्मल हो चुकी है। बारिश के बाद अर्थिंग अच्छी हो रही है। कहीं ओवरलोडिंग भी नहीं है। जहां भी छोटे-छोटे फाल्ट हुए, वहां मौके पर टीम भेजकर दुरुस्त करा दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed