फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five persons found corona positive

डिप्टी सीएमओ सहित पांच व्यक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
five persons found corona positive
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले अब प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ सहित पांच व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल को पिछले दो दिन से खांसी हो आ रही थी। इसके बाद हल्का बुखार भी हो गया। बृहस्पतिवार को ज्यादा तबियत खराब हुई तो उन्होंने सतर्कता बरतते हुए जांच कोरोना की करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 30 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को एंटीजन करवाई तो दोबारा फिर पॉजिटिव आई। हरथला कांठ रोड निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति तीन महीने से अपने बेटे के पास नोएडा थे। जब उनको बुखार आदि की समस्या हुई तो बेटे ने उन्हें नोएडा के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया दिया। वहां पर जब कोरोना संक्रमण की जांच हुई तो वह पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड मुरादाबाद के पते का है, इसलिए इस केस को मुरादाबाद के पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है, जबकि अभी भी वह नोएडा में ही हैं।
विज्ञापन

वहीं बिलारी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहीं पर उनका ऑपरेशन भी हुआ है। बृहस्पतिवार को जब उनकी एंटीजन जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा कांशीराम नगर निवासी 13 वर्षीय किशोर भी कोरोना संक्रमित मिला है। संदेह की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोर की एंटीजन जांच की थी। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed