फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five new cases of two killed by corona virus

कोरोना संक्रमित दो मरीज की मौत, चार नए पॉजिटिव आए

Sat, 06 Jun 2020 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
five new cases of two killed by corona  virus
Corona - फोटो : Twitter

टीएमयू में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई। एक कोरोना आशंकित युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। शुक्रवार को लाइनपार निवासी छह साल का बच्चा और सिद्ध अस्पताल के पॉजिटिव डाक्टर की पत्नी समेत पांच नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 257 और मृतकों भी बढ़कर 12 पहुंच गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कैमरी बिलासपुर रामपुर निवासी 21 वर्षीय युवक और बिलारी मोहल्ला अंसारियान निवासी 40 साल के युवक की गुरुवार को निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। दोनों मरीज बुखार की शिकायत पर दो जून को एशियन विवेकानंद अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोरोना आशंकित मानकर उनका सैंपल कराया था।
विज्ञापन


सैंपल पॉजिटिव आते ही दोनों को टीएमयू रेफर किया दिया। कैमरी के युवक की देर रात करीब 12 बजे और बिलारी के युवक की करीब दो बजे मौत हो गई। कैमरी का युवक कारपेंटर था और बिलारी का युवक फल की ठेला लगाता था। सीएमओ ने बताया कि टीएमयू में कोरोना आशंकित बिलासपुर के शीरीमियां निवासी 28 साल के युवक की भी गुरुवार की रात को मौत हुई है। युवक हलवाई की दुकान में काम करता था और कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। युवक का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले हैं। केजीएमयू से जारी रिपोर्ट में लाइनपार निवासी छह साल का बच्चा संक्रमित आया है। बच्चा पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। लाइनपार में इलाज कराने पर भी बुखार सही नहीं होेने पर तीन जून को जिला अस्पताल में दिखाया। बच्चा शारीरिक रूप से काफी कमजोर है। कोरोना के लक्षण नजर आने पर बच्चे का सैंपल कराया गया, जो पॉजिटिव आया है।

मझोला निवासी रेलवे से रिटायर्ड 70 साल के बुजुर्ग भी पॉजिटिव आए हैं। बुजुर्ग 15 दिन से बीमार हैं। सिद्ध अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तीन जून को टीएमयू रेफर होने पर कोरोना जांच में शुक्रवार को संक्रमित आए हैं। सिद्ध अस्पताल के पॉजिटिव डाक्टर की 46 साल की पत्नी भी संक्रमित आईं हैं। डाक्टर फैजगंज मुगलपुरा में रहते हैं। सोमवार को पॉजिटिव आने के बाद पत्नी और परिवार का सैंपल हुआ था। बिलारी अंसारियान निवासी 40 वर्षीय प्रवासी भी पॉजिटिव आया है।


प्रवासी दो जून को मुंबई से लौटा था। रैंडम सैंपल के बाद प्रवासी को बिलारी में क्वारंटीन किया है। आदर्श कालोनी की संक्रमित 20 साल की युवती का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आया है। चारों नए मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं, डिलारी के राजपुर केसरिया गांव के 46 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज को लखनऊ से मुरादाबाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed