फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five lac demanded from advocate

अधिवक्ता से फोन पर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
five lac demanded from advocate
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी रकम न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

भगतपुर थानाक्षेत्र के श्यामपुर हादीपुर गांव निवासी अधिवक्ता खंजन सिंह मुरादाबाद कचहरी में प्रेक्टिस करते हैं। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे वह कचहरी स्थित अपने चैंबर पर बैैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अधिवक्ता से उनका नाम पूछा। अधिवक्ता ने बताया कि वह खंजन सिंह बोल रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने अपना नाम शिवम बताया और गाली गलौज शुरू कर दी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगा कि वह उसे पांच लाख रुपये दें, अगर रकम नहीं दी तो वह पांच दिन में गोली मारकर उनकी हत्या कर देगा। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने कॉल काट दी तो आरोपी ने दोबारा कॉल की और फिर से धमकी दी। अधिवक्ता को फोन पर धमकी मिलने और रंगदारी मांगे जाने की घटना को एसएसपी हेमंत कुटियाल ने गंभीरता से लिया। इस मामले में पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगाई गई है। एएसपी सागर जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed