फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five dies to corona infection and 412 new possitive

राहतः 253 संक्रमित स्वस्थ, आफतः 412 नए पॉजिटिव केस, पांच मौतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
five dies to corona infection and 412 new possitive
five dies to corona infection and 412 new possitive
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार को राहत भरी खबर रही तो वहीं आफत भी बरकरार रहा। 253 संक्रमितों ने कोरोना की जंग जीत ली। वहीं जिला अस्पताल के दो डाक्टर समेत 412 लोग संक्रमित पाए गए। पांच संक्रमितों की मौत हो गई। तीन संक्रमितों ने टीएमयू और दो ने कॉसमॉस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को आई सरकारी और निजी लैब की रिपोर्ट में 412 लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी और बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा बीएसए कार्यालय के पांच और एसपी जीआरपी कार्यालय के एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

वहीं रामगंगा विहार निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग, नवीननगर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग और कटघर क्षेत्र के 38 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान टीएमयू में मौत हो गई, जबकि बरेली और रामपुर निवासी दो लोगों ने कॉसमॉस हास्पिटल में दम तोड़ दिया। इनके सब के बीच मंगलवार को स्वस्थ होने पर 253 संक्रमितों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 3817 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जीआरपी कार्यालय बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद के एसपी कार्यालय में एक सिपाही के संक्रमित निकलने से कार्यालय को बंद करना पड़ा है। मंगलवार को सैनिटाइजेशन के बाद कार्यालय को बंद कराया गया है। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि संक्त्रस्मण का प्रसार ना हो इसके लिए जीआरपी अनुभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। कोविड के प्रसार को रोकने के लिए नहीं सैनिटाइजेशन के बाद कार्यालय को अस्थाई रूप से बंद किया गया है।

आज बंद रहेगा बीएसए कार्यालय
मुरादाबाद। बीएसए कार्यालय में तैनात पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते कार्यालय बुधवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed