{"_id":"5f52aadf8ebc3e54c9246ad1","slug":"five-died-and-100-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd3615249143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद समेत अमरोहा, बिजनौर और बदायूं के पांच संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद समेत अमरोहा, बिजनौर और बदायूं के पांच संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
एसएसपी आवास पर पुलिस कर्मियो की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और बदायूं के पांच संक्रमित मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच में 100 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 108 और संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5671 पहुंच गया है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग मुरादाबाद कचहरी रोड निवासी 55 साल की महिला ने शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे दम तोड़ दिया। महिला को 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था। सांस लेने में परेशानी होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। प्रकाश नगर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को 29 अगस्त को भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। अमरोहा छोटी मसजिद के पास रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की भी गुरुवार रात एक बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 29 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
धामपुर बिजनौर निवासी 60 साल के संक्रमित ने भी टीएमयू में शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे दम तोड़ दिया। संक्रमित को 31 अगस्त को भर्ती कराया गया था। बदायूं निवासी 45 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी गुरुवार रात दो बजे मौत हो गई। बदायूं निवासी संक्रमित मुरादाबाद कुंदरकी रिश्तेदारी में आए थे और अचानक तबीयत खराब होने पर 30 अगस्त को टीएमयू में भर्ती कराया गया। वहीं जांच में पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया के मुताबिक रैपिड एंटीजन में 66 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बंगला गांव से 15 और मझोला से 14 संक्रमित मिले हैं। डिलारी से चार, भोजपुर से छह, ताजपुर और कांठ से पांच-पांच, मूंढापांडे से एक, हरथला से चार, किसरौल से पांच, कानून गोयान से एक, टाउन हॉल से दो और पीतल बस्ती से चार संक्रमित मिले हैं।
आरटीपीसीआर लैब नोएडा से भी 34 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक कर्मचारी का नौ साल का बेटा, करनपुर से एक परिवार से तीन सदस्य और बिसनपुर से एक परिवार से पति एवं पत्नी पॉजिटिव हैं। राम गंगा विहार, भोजपुर, गोविंदपुरा, शिव विहार, आशियाना, मिलन विहार, दीनदयाल नगर, सूर्य नगर, फैज गंज के लोग संक्रमित आए हैं।