फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five dead of cold including three women in bilaspur

ठंड ने तीन महिलाओं समेत पांच की जान ली, बुजुर्गों पर कहर ढा रहा है मौसम

Wed, 08 Jan 2020 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर (रामपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर (रामपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
five dead of cold including three women in bilaspur
death - फोटो : amar ujala

उम्रदराज लोगों के लिए ठंड जानलेवा साबित हो रही है। बिलासपुर में ही अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं समेत पांच बुजुर्गों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


डाक्टर जहां मौतों की वजह ठंड होने से इंकार नहीं कर रहे लेकिन तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक प्रशासन को ठंड से किसी भी शख्स की मौत होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा की कलावती देवी यादव (100)  की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक ने बताया कि बुजुर्ग महिला को ठंड लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला शीरीमियां निवासी वाजिद खां की पत्नी सलीमा बेगम (75)  की भी ठंड लगने के कारण मौत हो गई। मोहल्ला बाजार कलां के सिनेमा रोड निवासी मुन्ना कश्यप के मुताबिक उनकी मां सुखदेई (81)  


करीब दो सप्ताह पूर्व अपनी पुत्री के घर गई थीं जहां उन्हें ठंड लग गई। सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई।  नगरपालिका क्षेत्र के ग्राम कस्बा राजपुर निवासी मोहम्मद शाह (65)  को भी करीब एक सप्ताह पहले ठंड लग गई थी। सोमवार की रात में उनका इंतकाल हो गया। 

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर उर्फ चिड़ियाखेड़ा निवासी प्रेमशंकर गंगवार के मुताबिक उनके पिता डालचंद गंगवार (55) को भी करीब एक सप्ताह पूर्व ठंड लगी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed