{"_id":"66a2fb135a21afbef6032814","slug":"five-cricketers-of-the-city-will-be-seen-in-the-auction-of-up-t-20-league-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-446194-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यूपी टी-20 लीग की नीलामी में दिखेंगे शहर के पांच क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यूपी टी-20 लीग की नीलामी में दिखेंगे शहर के पांच क्रिकेटर
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी में शहर के पांच क्रिकेटर दिखाई देंगे। इनमें सार्थक चौधरी, आर्यन जुयाल, मोहसिन खान, पर्व सिंह व उवैश अहमद का नाम शामिल है। ये खिलाड़ी पिछले सीजन में भी अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे। इस बार भी नीलामी सूची में इनका नाम है।
28 जुलाई को कानपुर में नीलामी प्रस्तावित है। इसके अलावा शहर के छह खिलाड़ी फाइनल ट्रायल में प्रतिभाग करने गए हैं। इनमें से भी खिलाड़ियों के अलग अलग टीमों में चयनित होने की संभावना है। हालांकि, इन खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल न कर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बदरुद्दीन ने बताया कि खिलाड़ियों का बेस प्राइज अभी तय नहीं है। जल्द ही सारी जानकारी साझा की जाएगी। नीलामी सूची में शामिल आर्यन जुयाल व अहमद विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। सार्थक चौधरी बल्लेबाज हैं, पर्व सिंह ऑलराउंडर हैं और मोहसिन खान बाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं।