{"_id":"6064d0e58ebc3ee6487f12eb","slug":"five-corona-positve-missing-from-moradabad-city-news-mbd38480518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच संक्रमित भूमिगत, फर्जी निकला नंबर और पता, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच संक्रमित भूमिगत, फर्जी निकला नंबर और पता, हड़कंप
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के दस्तक और दूसरी लहर में बढ़ते मरीजों के बीच जिले के पांच संक्रमित भूमिगत हो गए हैं। कोविड सैंपल फार्म में दर्ज इन संक्रमितों के मोबाइल नंबर और पते फर्जी निकले। पांचों संक्रमितों से आरआर टीम और आईसीसीसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसे लेकर सेहत महकमे में हड़कंप मचा है। वहीं इनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। पांच संक्रमितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जिला संर्विलांस अधिकारी ने एसएसपी को पत्र लिखा है।
कोरोना की जांच से पहले सैंपल फार्म भरा जाता है। फार्म पर जांच कराने वाले का नाम, पता और मोबाइल आदि का विवरण होता है। ताकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन मरीजों से संपर्क किया जा सके। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इन्हें आइसोलेट किया जा सके। साथ ही संपर्क वालों का भी सैंपल लिया जा सके। लेकिन कुछ लोग मोबाइल नंबर और पता गलत दर्ज करा देते हैं। 25 से 30 मार्च के बीच संक्रमित मिले पांच लोगों ने ऐसा ही किया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पांच संक्रमित भमिगत हो गए हैं। कोविड फार्म पर न तो उनका मोबाइल नंबर सही मिला और न ही घर का पता। इनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं या गलता बता रहे हैं। पता फर्जी होने से इन्हें ट्रेस भी नहीं किया जा सका है। ऐसे में इन मरीजों से कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने की संभावना है। संपर्क नहीं होने पर जिला सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने पांच संक्रमितों के खिलाफ माहमारी अधिनियम केतहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।
- पांच संक्रमित मरीजों का मोबाइल नंबर और पता कोविड फार्म पर गलत मिला है। पांचों संक्रमितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- डा. डीके प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी
सात दिन बाद भी नहीं मिला कांठ का लापता संक्रमित
मुरादाबाद। 25 मार्च को आई रिपोर्ट में कांठ क्षेत्र का युवक सिद्धार्थ पॉजिटिव मिला था। रिपोर्ट आने के बाद वह लापता हो गया। वह भूमिगत है। सात दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
इनके खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
- अमित, मूंढापांडे
- दिलावर, बुधबाजार
- रफत, पीएचसी कुंदरकी
- सादिक अहमद, मुगलपुरा
- सिद्धार्थ, कांठ