फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five colonies left in dark, residents take streets, commotion erupts outside Moradabad DM residence

बिजली गुल-गुस्सा फुल: अंधेरे में रहीं पांच कॉलोनियां, सड़क पर उतरे लोग, मुरादाबाद डीएम आवास के बाहर हंगामा

Sat, 27 Jun 2026 12:44 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 27 Jun 2026 12:44 PM IST
सार

मुरादाबाद की पांच कॉलोनियों में लगातार बिजली कटौती से नाराज लोगों ने डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद एडीएम सिटी ने मौके पर पहुंचकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने और बिजलीघर की व्यवस्था की जांच कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
Five colonies left in dark, residents take streets, commotion erupts outside Moradabad DM residence
मुरादाबाद में बिजली कटाैती को लेकर गुस्साए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के दीनबुंधुपुरम बिजलीघर से जुड़ी पांच कॉलोनियों में देर रात तक बिजली न आने से परेशान लोगों ने शुक्रवार देर रात को डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज लोगों का कहना था कि बैंक कॉलोनी, खुशहालपुर, विवेक विहार, सिद्धार्थ के सैकड़ों लोग रोजाना रात में बिजली कटौती झेल रहे हैं।

विज्ञापन



अधिकारियों को फोन करो तो कॉल रिसीव नहीं होती। बिजलीघर के स्टाफ का एक ही जवाब होता है कि एबीसी केबल में आग लग गई है। तीन दिन से लोग रात में इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार रात नौ बजे से गुल हुई बिजली 12 बजे तक नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इसके बाद भी फोन नहीं उठाए। परेशान लोग रात में डीएम आवास पहुंचकर नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने डीएम तक सूचना पहुंचाने का आश्वासन देकर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। लोगों का कहना था कि बिजली न आने तक वह वापस नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात एक बजे एडीएम सिटी और सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाया। लोगों ने एडीएम सिटी को सारी परेशानी बताई। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से समन्वय कर जल्द सप्लाई सुचारु कराने का आश्वासन दिया।

एडीएम सिटी ने लोगों के साथ बिजलीघर पर जाकर व्यवस्था जांचने का आश्वासन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में रजत पंडित, संदीप सागर, ब्रजमोहन, आदित्य, विपुर शर्मा समेत 50 से 60 लोग शामिल रहे।

Five colonies left in dark, residents take streets, commotion erupts outside Moradabad DM residence
मुरादाबाद में बिजली कटाैती को लेकर गुस्साए लोग - फोटो : संवाद

बिजली चोरी के आरोप में बीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज
 दलपतपुर बिजलीघर की टीम ने विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर 20 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा 135 के तहत बुद्धि विहार स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिजली निगम की टीम ने दलपतपुर, सरकड़ा खास, भीतखेड़ा और भगतपुर विद्युत बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में जांच की।

जांच के दौरान खानपुर कस्बा, बीजना, दादूपुर, मलवाड़ा उर्फ मानपुर, ठिरियादान, मुंडिया, सिरसवां गौड़, आवला घाट, जैतपुर का मंझरा और हीरापुर समेत कई गांवों में उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया गया। मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 20 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Five colonies left in dark, residents take streets, commotion erupts outside Moradabad DM residence
मुरादाबाद में बिजली कटाैती को लेकर गुस्साए लोग - फोटो : संवाद

बिजली की आंख-मिचौली से शहर बेहाल, झेलनी पड़ी गर्मी की मार 
भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार दोपहर   तक शहर के कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग और लंबी बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, हरथला, दीवान का बाजार, दौलत बाग, करूला  और जिगर कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

उमस भरी रात में बिजली गायब होने से लोगों की नींद उड़ गई, जबकि दिन में भीषण गर्मी ने परेशानी और बढ़ा दी। बिजली गुल होते ही पंखे, कूलर और एसी बंद हो गए। कई घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी, जिससे सुबह पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। इनवर्टर लंबे कट के कारण जवाब दे गए और छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी।

शहर में विभिन्न स्थानों पर मुहर्रम के जुलूस के कारण सप्लाई एहतियातन रोकी गई है। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या है। लोगों की परेशानी की जानकारी हमें मिल गई है। जल्द से जल्द समाधान कराया जा रहा है। - अशोक कुमार चौरसिया, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed