फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five bullets were fired BJP leader Anuj with pistol and pistol, history sheeter was also included shooters

मुरादाबाद भाजपा नेता हत्या: तमंचे व पिस्टल से दागी थीं अनुज पर पांच गोलियां, शूटरों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Sat, 12 Aug 2023 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

पुलिस को जांच में पता चला है कि सोसायटी में भाजपा नेता ने की हत्या करने वालों में शामिल रहे शूटरों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि शूटर हत्या करने के बाद शहर की ओर भागे थे।

विज्ञापन
Five bullets were fired BJP leader Anuj with pistol and pistol, history sheeter was also included shooters
BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या में दो हथियार इस्तेमाल किए गए थे। सिर और पेट में फंसी मिलीं दो बुलेट से पता चला कि 315 बोर का तमंचा और पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। अनुज को पांच गोलियां मारी गईं थीं। दो गोली सिर, एक सीने और दो गोलियां पेट में मारी गई थीं। सिर में मारी गई गोलियों से भेजा उड़ गया था जबकि पेट में मारी गई गोलियों से आंतें छलनी हो गई थीं।

विज्ञापन


सीने में मारी गई गोली से दिल और फेफड़ा फट गए थे। बृहस्पतिवार रात पोस्टमार्टम करने से पहले शव का एक्स रे किया गया था। जिससे गोली के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट देखे गए थे। पैनल में किए गए पोस्टमार्टम की डिजिटल वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई है। 

विज्ञापन


हत्या करने के बाद भागे नवीन नगर की तरफ भागे आरोपी 

सोसायटी में भाजपा नेता ने की हत्या करने वालों में शामिल रहे शूटरों में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि शूटर हत्या करने के बाद शहर की ओर भागे थे। स्मार्ट सिटी के कैमरों की फुटेज से भी पुलिस को काफी मदद मिली है। बताया जा रहा है कि शूटरों ने नवीन नगर में एक व्यक्ति से मुलाकात की थी। कुछ देर रुकने के बाद आरोपी नैनीताल की ओर भाग रहे थे। जिसका पुलिस और एसओजी ने काफी दूर तक पीछा किया है।


भाजपा नेता की हत्या में ब्लॉक प्रमुख का बेटा हिरासत में

भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के खुलासे में जुटीं पुलिस की पांच टीमों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, संदिग्ध लोगों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की पड़ताल ब्लॉक प्रमुख के चुनाव और आपसी रंजिश के इर्द गिर्द ही घूम रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है।

संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी के टी-7 फ्लैट नंबर 401 और 402 ले रखे थे। एक फ्लैट में अनुज रहते थे जबकि दूसरे फ्लैट में उनका गनर और स्टाफ रहता था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम छह बजे अनुज नखासा थाना क्षेत्र के गांव भड़वारा निवासी अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसायटी परिसर में ही रोज की तरह टहल रहे थे। इसी बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अनुज दोस्त अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के सलामतपुर निवासी संदीप सिंह ने असमोली की ब्लॉक प्रमुख हाजीबेड़ा निवासी संतोष देवी के पति प्रभाकर, उसके बेटे अनिकेत, भवालपुर निवासी अमित कुमार व पुष्पेंद्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


पुलिस ने शुक्रवार को 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली। इसके अलावा सोसायटी में गेट पर तैनात रहने वाले गार्ड, सोसायटी के दो अन्य व्यक्ति, ब्लॉक प्रमुख के बेटे, सोसायटी में काम करने वाले नौकर, सोसायटी के बाहर दुकान चलाने वाले दुकान के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके जरिए हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed