फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fishermen found a sack full of notes in the pond

Moradabad News: मछुआरों को तालाब में मिला नोटों से भरा बोरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fishermen found a sack full of notes in the pond
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का कुंदनपुर और सूर्यनगर के बीच स्थित एक तालाब में मछुआरों को नोटों से भरा बोरा पड़ा मिला। शुरुआत में उन्हें लगा कि चूरन वाले नोट हैं। नोटों को सुखाया तो नोट असली निकले। पांच-पांच सौ नोटों के करीब एक करोड़ रुपये चार लोगों ने आपस में बांट लिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस मछुआरों के घर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के बाद लौट गई। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

लाइनपार ढक्का कुंदनपुर निवासी कुछ लोग बुधवार दोपहर करीब बारह बजे सूर्यनगर के पास एक तालाब में मछलियां पकड़ने गए थे। इसी दौरान दो मछुआरों को पानी में एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने बोरे को पानी से बाहर निकाल लिया। बोरे को खोलकर देखा तो उसके अंदर नोट भरे थे। इस दौरान दो और व्यक्ति वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

चारों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान कुछ बोले कि चूरन वाले नोट हैं। सभी नोट भींगे हुए थे। मकान की छत पर नोटों को सुखाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूखने के बाद साफ हो गया है कि पांच पांच सौ के असली नोट हैं। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। रामतलैया चौकी से पुलिस कर्मी मछुआरों के घर पहुंच गए और नोटों के बारे में पूछताछ की। इसके पुलिस कर्मी में लौट गए। रामतलैया चौकी इंचार्ज मदन कुमार ने बताया कि नोटों से भरा बोरा तालाब में कुछ लोगों को मिला था। नोट पानी से खराब हो गए थे। इसके बाद पुलिस कर्मी वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ रुपये नहीं देने पर एक युवक ने पुलिस को दे दी सूचना
तालाब में नोटों से भरा बोरा मिले की जानकारी ढक्का कुंदनपुर में फैल गई थी। इसी जानकारी मिलने पर मोहल्ले का एक युवक उनके पास पहुंच गया। जिन्हें बोरा मिला था। बताया जा रहा है कि उसने पांच सौ रुपये की मांग की थी लेकिन युवक को पांच सौ रुपये नहीं दिए। इससे नाराज होकर वह चौकी पहुंच गया और उसने पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद रामतलैया से पुलिस कर्मी ढक्का कुंदनपुर पहुंच गए।

निकल रहे पांच-पांच सौ के नोट, खूब सज रही महफिल
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नोटों से भरा बोरा मिलने के बाद कुंदरपुर ढक्का में शाम ढलते ही खूब महफिल सजाई जा रही है। पांच पांच सौ के नोट खूब मिल रहे हैं। इस नोटों के जरिए मछुआरे अपने साथ साथ मोहल्ले के लोगों को खूब मौज कटवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed