{"_id":"68fbe2b4a69dca817506a939","slug":"first-they-stole-a-buffalo-and-then-went-to-the-market-to-sell-it-one-thief-was-caught-and-two-escaped-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-757041-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पहले भैंस चुराई, फिर बेचने पहुंचे बाजार, एक चोर पकड़ा गया, दो भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पहले भैंस चुराई, फिर बेचने पहुंचे बाजार, एक चोर पकड़ा गया, दो भाग निकले
Sat, 25 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर। गांव सरदार नगर अटरिया में चार दिन पहले चोरों ने भैंस चोरी कर ली। शुक्रवार को यह चोर भैंस को बेचने के लिए बाजार में पहुंच गए। इधर, किसान भी चोरी गई भैंस की तलाश करते हुए बाजार पहुंच गया। उसने जैसे ही अपनी भैंस को पहचान लिया। शोर मचाने पर कुछ लोगों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया गया, जबकि दो चोर भैंस लेकर भाग गए। पकड़े गए चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार को गांव सरदार नगर अटरिया निवासी भूरा ने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर की रात वह घर के आंगन में भैंस बांधकर परिवार के साथ सोया था। रात करीब डेढ़ बजे जब नींद खुली तो भैंस गायब थी। चोर उसकी भैंस चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह वह बेटे बेनजीर और रिश्तेदार अब्दुल इस्लाम के साथ खोजबीन करते हुए थाना मेनाठेर क्षेत्र के गांव तहारपुर स्थित पशु बाजार पहुंचा। वहां तीन चोर एक भैंस को बेचने के लिए खड़े थे। भूरा के मुताबिक, अपनी भैंस को उसने पहचान लिया। तभी उसने शोर मचाया जब तक लोग चोरों को पकड़ने के लिए दाैड़े तब तक दो चोर भैंस लेकर भाग गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। जिासे थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भूरा की तहरीर पर मोहम्मद रफी निवासी खेड़ा झरकझुंडी थाना टांडा, शाहरुख निवासी लालुवाला मिलक भोजपुर और हाकम निवासी गंजोवाली थाना भगतपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पकड़े गए शाहरुख से पूछताछ कर रही है, जबकि भागने वाले उसके साथी रफी व हाकिम की तलाश की जा रही है।