फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   first solar eclise 2020

आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर चरम पर होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Sun, 21 Jun 2020 03:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
first solar eclise 2020
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इसे एक बड़ी खगोलीय घटना की दृष्टि से देखा जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ भागों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण कल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा।

विज्ञापन


इसमें सूरज और पृथ्वी के बीच में चांद इस तरह आ जाएगा कि सूरज का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जएगा। बता दें कि तीस सेंकड के लिए सूरज पूरी तरह चांद की छाया से ढक जाएगा। इस दौरान सूरज को वलयाकार रूप में देखा जा सकेगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। जिसके कारण इस घटना को वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देश में देहरादून, मसूरी, कुरुक्षेत्र और टिहरी आदि में सूर्य वलयाकार रूप में दिखाई देगा। जबकि अन्य स्थानों पर आंशिक सूर्य ग्रहण ही देखा जा सकेगा। राजधानी दिल्ली में भी लगभग रिंग ऑफ फायर का नजारा देखा जा सकेगा। बता दें कि 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है। जानकारी के अनुसार 21 जून को लगने वाला यह सदी का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 21 जून 2001 को सूर्य ग्रहण की घटना हुई थी।


वैज्ञानिक दृष्टि से क्या है सूर्य ग्रहण
जब चांद, पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरा या आंशिक रूप से चांद की छाया से ढका होता है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चांद आ जाता है। इस दौरान सूर्य कुछ समय के लिए चांद से ढक जाता है। तब सूर्य ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है।

बरतें विशेष सावधानियां
सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, इसके हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। हिंदू कालेज मुरादाबाद के भौतिकी के प्रोफेसर अनिल चौहान बताते हैं कि इस दौरान सूर्य से हानिकारक विकिरण निकलता है। जिससे आंखों को बेहद नुकसान हो सकता है, इससे आंखों के टिशु और आइरिस को क्षति पहुंचती है। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण देखने के लिए साधारण चश्मे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सोलर व्यूइंग ग्लास, सोलर फिल्टर या आइक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा एक्स-रे फिल्म से भी साधारण: सूर्य ग्रहण की घटना को देखा जा सकता है। दूरबीन या पिनहोल द्वारा देखने से नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed