फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   First mayor of Moradabad Humayun Kadir dies in a private hospital due to head injury

मुरादाबाद: शहर के पहले मेयर हुमायूं कदीर का निधन, पांच महीने पहले सिर में लगी थी चोट

Thu, 10 Jun 2021 08:47 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Jun 2021 08:47 AM IST
सार

सपा नेता हुमायूं कदीर ने शहर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस। कचहरी कल्लन शाह कब्रिस्तान में किए गए सुपुर्द-ए-खाक। करीब पांच महीने पहले सिर में लगी थी चोट। एक दिसंबर 1995 से 29 नवंबर 2000 तक शहर के महापौर का पद संभाला था।
 

विज्ञापन
First mayor of Moradabad Humayun Kadir dies in a private hospital due to head injury
हुमायूं कदीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के प्रथम नागरिक और पहले मेयर रह चुके सपा नेता हुमायूं कदीर का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने ब्राइट स्टार अस्पताल में अंतिम सांस ली। करीब पांच महीने पहले उन्हें हेड इंजरी हो गई थी। तब से वह बीमार चल रहे थे। कचहरी कल्लन शाह कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम का दर्जा मिलने पर वर्ष 1995 में महापौर पद के लिए पहला चुनाव हुआ था। इस चुनाव में जीत दर्ज कर मोहल्ला लाल मस्जिद के रहने वाले हुमायूं कदीर शहर के पहले मेयर बने थे। उनका कार्यकाल 01 दिसंबर से 1995 से 29 नवंबर 2000 तक रहा। इससे पहले इनके पिता हाजी अब्दुल कदीर मुरादाबाद के पहले चेयरमैन बने थे। 
विज्ञापन


करीब पांच महीने पहले वह घर में गिर गए थे, उन्हें हेड इंजरी हो गई थी। उनके दिमाग में चोट आई थी। इसके बाद से वह बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात उन्हें ब्राइट स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्र की नमाज के बाद कचहरी कल्लन शाह कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, महापौर विनोद अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, डीपी यादव, धर्मेंद्र यादव, अथहर हुसैन अंसारी, हाजी मन्नू कुरैशी, कैसर अली कुद्दूसी, राजकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed