मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया मुरादाबाद में शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने चुनाव कमेटी के सामने नामांकन पत्र जमा कराए हैं।
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सक्सेना, सुधीर शर्मा, आदेश कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि महासचिव पद के लिए अभय कुमार सिंह, जावेद हसन और संजीव कुमार राघव व राकेश कुमार वशिष्ठ ने नामांकन कराया है। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष जूनियर ग्रुप के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए एक और संयुक्त सचिव पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन रमाशंकर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक चली। सोमवार की प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हो गई है। मंगलवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में मुख्तयार अहमद, एसपी उपाध्याय, विजय कुमार गुप्ता, संजय सोनी, कपिल विश्नोई, रमेश आर्य, संदीप खन्ना, प्रमोद प्रत्येकि, विशाल शांत, सतीश विश्नोई और अंजार हुसैन ने भूमिका निभाई। 19 नवंबर को चुनाव में मतदान होगा। जबकि 20 नवंबर को मतगणना होगी।