फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   first day collect 600 crore rupee

पहले ही दिन बैंकों में पहुंचे 600 करोड़ के पुराने नोट

Fri, 11 Nov 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
first day collect 600 crore rupee
rush out of bank in moradabad - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये के नोटाें पर पाबंदी के बाद गुरुवार को पहली बार बैंक खुले तो पब्लिक बंद हो चुके नोटों को जमा कराने के लिए बैंकों पर टूट पड़ी। पहले ही दिन विभिन्न बैंकों की महानगर स्थित ब्रांचों पर 600 करोड़ रुपये से अधिक के 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट पब्लिक ने जमा किए हैं।
विज्ञापन


यह आंकड़ा बैंकों के रूटीन कारोबार का दस गुना से अधिक है। नोट निकासी की लिमिट तो 4000 रुपये प्रतिदिन है लेकिन जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। पब्लिक ने इसका पूरा फायदा उठाया और पहले ही दिन बैंकों में 1000- 500 के छह सौ करोड़ रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


हजार और पांच सौ के नोट बंद होने की जानकारी मिलने के बाद से अफरातफरी मची हुई थी। हालांकि बैंक खातों में पुराने नोट जमा करने के लिए पब्लिक को 30 दिसंबर तक की छूट सरकार ने दी है लेकिन पब्लिक जल्द से जल्द पुराने नोटों को बैंक खातों तक पहुंचा देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक की इस जल्दबाजी को इस बात से समझा जा सकता है कि एसबीआई, पीएनबी, सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक समेत छह प्रमुख बैंकाें में पहले ही दिन 100- 100 करोड़ रुपये जमा किए गए। एबीआई की मेन ब्रांच में 1600 लोगों ने पैसे एक्सचेंज किए जबकि 450 लोगों ने जमा किए। 


प्रथमा बैंक, सिंडीकेट, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, कारपोरेशन, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ पटियाला जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के साथ ही प्राइवेट सेक्टर की एक्सिस, एचडीएफसी जैसी बैंकों में दिन रुपये जमा करने वालों की लाइन लगी रहीं। हेड पोस्ट आफिस में ही एक करोड़ का कैश जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed