फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   first day 50 patient call for telemedicine

टेलीमेडिसिन से पहले ही दिन 50 मरीजों का इलाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
first day 50 patient call for telemedicine
मुरादाबाद। लॉकडाउन के चलते अस्पताल तक नहीं पहुंच पाने वाले मरीजों के लिए सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की टेलीमेडिसिन सेवा मददगार साबित हुई। पहले दिन 50 मरीजों और उनके तीमारदारों ने चिकित्सकों को फोन कर परामर्श लिया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में कोविड 19 की रोकथाम और संक्रमितों का इलाज करने वाले तीन चिकित्सकों ने स्वेच्छा से टेलीमिडिसिन की शुरुआत की। शनिवार को इसका पहला दिन था। अमर उजाला ने चिकित्सकों की इस पहल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उनके टेलीफोन नंबर और टेलीमेडिसिन की उपलब्धता का समय भी प्रकाशित किया। पहले ही दिन 50 मरीजों और तीमारदारों ने चिकित्सकों को फोन कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं। चिकित्सक संजीव बेलवाल और डा. भावुतोष शंखधर ने बताया कि अस्पताल के अन्य चिकित्सकों से भी अपील की है। आगामी एक सप्ताह के भीतर अन्य चिकित्सक भी टेलीमेडिसिन सेवाएं शुरू कर देंगे। इससे गरीब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- नेत्र विशेषज्ञ डा. भावुतोष शंखधर ने 22 मरीजों को परामर्श दिया, सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 9456078958 नंबर पर उपलब्ध रहेंगे।
- बाल रोग विशेषज्ञ डा. संजीव बेलवाल ने 19 मरीजों की समस्याएं सुनीं, मरीज सुबह छह से आठ बजे तक 9457854925 नंबर पर परामर्श ले सकते हैं।
- हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शेर सिंह कक्कड़ ने 19 मरीजों की कॉल अटेंड की, मरीजों के लिए सुबह छह बजे से आठ बजे तक 6396046962 पर उपलब्ध रहेंगे।
- पोती अंशिका 15 दिन से बीमार थी। उसका पेट खराब था। आज अमर उजाला में नंबर देखा तो फोन किया। डाक्टर साहब ने मदद की और दवा बताई। आराम नहीं होने पर दो दिन बाद काल करने को बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश चंद्र , नवीन नगर।
- बेटी केशवी सक्सेना को बुखार और खांसी थी। कोरोना संक्रमण से परिवार डरा हुआ था। रातों की नींद उड़ी थी। सुबह अखबार में नंबर देखते ही डाक्टर को फोन किया। डाक्टर ने परामर्श के साथ दवा दी। दवा खिलाने के बाद से काफी आराम है।

- मनोज सक्सेना, चाऊ की बस्ती।
- एक साल की बेटी आनवी अग्रवाल के हाथ में चाय गिरने से जल गया था। बच्ची दर्द से कराह रही थी। लॉकडाउन होने से उसे अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। डा. संजीव बेलवाल को फोन किया और उनकी दवा लगाते ही आराम मिला।
- अंशुल अग्रवाल, दीन दयाल नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed