फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker stabbed to death near Dalpatpur flyover

Moradabad News: दलपतपुर फ्लाईओवर के पास फर्मकर्मी को चाकू से गोदकर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Firm worker stabbed to death near Dalpatpur flyover
मूंढापांडे । लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शनिवार की रात फर्म के कर्मचारी सुमित उर्फ भूरा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह सुबह को घर से ड्यूटी करने के लिए निकला था। पत्नी ने शाम को फोन किया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो परिवार वालों के साथ तलाश की। पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में शव बरामद हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गर्दन पर चाकू के चार वार मिले हैं। सांस की नली भी कट गई थी।
विज्ञापन

गनेशघाट निवासी सुमित उर्फ भूरा (25)डेढ़ साल से मूंढापांडे में मकान बनाकर पत्नी शिवानी उर्फ प्रियंका और तीन बेटियों के साथ रहता था। वह रामपुर दोराहे के पास आरएच अब्दुल्ला फर्म में नौकरी करता था। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे घर से ड्यूटी पर गया। रात आठ तक नहीं आया तो पत्नी शिवानी को चिंता होने लगी। उसने फैक्टरी गेट पर कॉल किया। फैक्टरी के कर्मचारी ने बताया कि वह शाम सात बजे ड्यूटी कर निकल गए हैं। रात साढ़े आठ बजे पत्नी ने सुमित को कॉल किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद परिजनों ने गनेशघाट और आसपास उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह सात बजे दलपतपुर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शव मिलने पर लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों ने सुमित के शव को पहचान लिया। शव का फोटो देखने के बाद सगे भाई मुकेश सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त की लेकिन किसी से रंजिश होने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज चेक करने के निर्देश दिए। फुटेज में पुलिस को संदिग्ध लोगों की तस्वीरें मिली हैं। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को एकत्र किया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि फर्म कर्मी की गर्दन पर चोटें पाई गई हैं। पत्नी शिवानी उर्फ प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस इस मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पत्नी देर रात तक करती रही कॉल, ठेकों तक गई
मुरादाबाद। फर्म कर्मचारी सुमित उर्फ भूरे शराब पीने का आदी था। पत्नी प्रियंका का कहना था कि उसके पति रोज सात बजे ड्यूटी से छूटने के बाद घर लौट आते थे। शनिवार की रात समय से घर नहीं आने पर उसकी चिंता बढ़ गई। इसके बाद उसे अनहोनी होने की आशंका घर करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के गेट पर कॉल करने पर उसने पति को काॅल कर बुलाने के लिए कर्मचारियों से अनुरोध किया। कर्मचारियों ने बताया कि रिंग जा रही है लेकिन फोन नहीं उठ रहा है। आठ बजे फोन स्विच आफ बताने लगा तो पत्नी और घबरा गई। उसने शराब के ठेकों पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह ठेके पर नहीं आए थे। रविवार की सुबह होते ही रिश्तेदारों के घर गई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद उसकी बेटी फोन कर रोने लगी। इसके बाद पत्नी ने अपने जेठ को कॉल किया तो पता चला कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। पति का शव फ्लाईओवर के पास मिला है। फर्म कर्मचारी की तीन बेटियां अक्षता (04), दक्षता (03) और छोटी बेटी दो माह की है। अब तीन बेटियों को पालने की जिम्मेदारी पत्नी के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed