{"_id":"6622f3a1d834b42e680ca917","slug":"firing-over-refusal-to-harvest-crops-one-laborer-missing-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-117377-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फसल की कटाई से इन्कार पर फायरिंग, एक मजदूर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फसल की कटाई से इन्कार पर फायरिंग, एक मजदूर लापता
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में मजदूरों द्वारा गेहूं की कटाई से इनकार करने पर दबंगों ने मजदूरों के साथ मारपीट की। फायरिंग भी की गई। एक मजदूर लापता बताया जाता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के गांव नादनौर निवासी दो सगे भाई इसरार व अबरार अपनी पत्नी, मां व चाचा के साथ निकटवर्ती गांव ताजपुर में बबलू यादव के खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने गए थे। शुक्रवार की शाम पड़ोसी खेत मालिक ने अबरार व इसरार से अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए कहा। अबरार ने बताया कि हम लोगों ने कल फसल कटने की बात कही। इस पर खेत मालिक भड़क गया। इसरार में मारपीट करने लगा। इसी बीच खेत मालिक ने फोन कर अपने गांव से 10 -12 लड़के बुला लिए। अबरार का आरोप है कि खेत मालिक ने अपने साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी। इसरार का अभी कोई पता नहीं चला है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल से कुछ कई कारतूस भी पड़े मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप का कहना है कि लोगों ने फायरिंग की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।