फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing on rape victim in the middle of the market

Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता पर बीच बाजार फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Firing on rape victim in the middle of the market
मुरादाबाद। बलरामपुर जेल में बंद मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित काैशिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। कटघर रेलवे पुल के पास हुई घटना के समय पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ ई-रिक्शा से गुलाबबाड़ी जा रही थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना में ई-रिक्शा चालक और एक बाइक सवार भी छर्रे लगने से घायल हो गया। घायल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां ने ललित कौशिक व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने नौ अप्रैल 2023 को सिविल लाइंस थाने में दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि ललित कौशिक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ललित कौशिक वर्तमान में बलरामपुर जेल में बंद है और दुष्कर्म के केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने केस के संबंध में वकील से बातचीत करने कचहरी गई थी, लेकिन कचहरी की छुट्टी होने के कारण वकील से बात नहीं हो पाई। इसके बाद युवती अपनी मां और भाई के साथ गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। तीनों ई-रिक्शा में सवार थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कटघर क्षेत्र में रेलवे पुल के पास बाइक सवार बदमाश आ गए। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी हेलमेट पहने थे और उन्होंने धमकी दी कि ललित कौशिक के खिलाफ दर्ज केस में पैरवी बंद करा दो, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दुष्कर्म पीड़िता की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग में ई-रिक्शा चालक और एक बाइक सवार भी घायल हो गया। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार गुलाबबाड़ी चुंगी की ओर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य घायलों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर ललित कौशिक और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed