{"_id":"60cbb5318ebc3e323829276a","slug":"firing-on-police-team-reached-to-stop-cow-slaughter-city-news-mbd3925929188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद) मैनाठेर के महमूदपुर माफी के जंगल में बुधवार रात गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस कर्मियों ने इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर कॉल कर ली गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से पशु, मांस और पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। गोकशी और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में ग्यारहलोगों पर केस दर्ज किया गया है।
बुधवार रात मैनाठेर थाने के दरोगा सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि महमूदपुर माफी के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर गोकशी कर रहे आरोपियों को घेराबंदी की तो पुलिस को करीब आता देखकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। बाद में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गोकशी के तीन आरोपियों को एक तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आठ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन गोवंशीय पशु, जिनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस वालों ने रस्सी काटकर पशुओं को बंधन मुक्त किया। घटना स्थल से ढाई क्विंटल गोमांस, पशुओं के अवशेष, मांस काटने के उपकरण और एक बाइक बरामद की है।
दरोगा सोमवीर सिंह ने आरोपी दानिश, शानू, जाबिर, कलुआ, इमरान उर्फ छुटआ, सलमान, आलिम, यावर हुसैन और सरफराज निवासी महमूदपुर माफी और भूरा निवासी मौहल्ला कुरैशियान कस्बा उझारी थाना सैदनगली जिला अमरोहा के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा कायम कराया है। इसके अलावा तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा भी कायम किया है।
विज्ञापन
गोकशी के आरोपियों को जेल भेजा
कुंदरकी। मैनाठेर कोतवाल रामवीर सिंह ने बताया कि गोकशी के गिरफ्तार आरोपी कलुआ, भूरा और यावर हुसैन का चालान कर दिया गया, जिनको पहले कोर्ट में पेश किया। वहां से अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा गोकशी में फरार हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।