{"_id":"61d49f8c14a02a7176305ab0","slug":"firing-on-exporter-s-car-for-not-paying-extortion-city-news-mbd414989560","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर एक्सपोर्टर की गाड़ी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर एक्सपोर्टर की गाड़ी पर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक एक्सपोर्टर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी न देने और पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने एक्सपोर्टर की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक्सपोर्टर और उनके पिता बाल बाल बच गए। घटना से दहशत में आए पित पुत्र ने चौबीस घंटे तक पुलिस से शिकायत नहीं की। मंगलवार शाम वह अन्य एक्सपोर्टर के साथ एसएसपी से मिले और उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले एक्सपोर्टर की कांठ रोड पर प्रेम नगर में निर्यात फैक्टरी है। मंगलवार शाम वह अन्य एक्सपोर्टर के साथ एसएसपी बबलू कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उनका काफी समय से पीछा कर रहा है। वह कब घर से फैक्टरी जाते हैं और फैक्टरी से कब घर लौटते हैं। उसे इसकी पूरी जानकारी है। उसने एक्सपोर्टर से रकम की डिमांड की। साथ ही आरोपी ने एक्सपोर्टर को धमकी दी कि अगर रकम नहीं देंगे तो इसका अंजाम अच्छा नहीं हो गया। आरोपी ने रकम कितनी और कहां देनी है। इसके बारे में वह बाद में बताएगा।
एक्सपोर्टर ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से कर दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक युवक को उठाया और उससे पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद निर्यातक भी अपने कारोबार के सिलसिले में बाहर चले गए थे। कुछ दिन पहले ही वह लौटे हैं। एक्सपोर्टर ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी में उनके पिता के अलावा ड्राइवर और एक गार्ड मौजूद था। फैक्टरी से कुछ दूरी पर गाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान गाड़ी पर फायरिंग कर दी। एक गोली गाड़ी की बॉडी में लगी। इस घटना से पिता पुत्र घबरा गए। चालक ने तेजी से गाड़ी दौड़ा दी और घर ले गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वह भी दहशत में आए। घटना से घबराए एक्सपोर्टर और उनके पिता ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
मंगलवार को एक्सपोर्टर ने साथी एक्सपोर्टरों से इस संबंध में बातचीत की। तब उन्होंने उन्हें सलाह दी कि इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात की जाए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कुछ एक्सपोर्टर मिलने आए थे। एक एक्सपोर्टर ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी पर किसी ने फायरिंग की है। इस प्रकरण की जांच के लिए एएसपी सागर जैन, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हैं।