फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing on businessman at night, reward in morning and then two attackers arrested in encounter at night

चाैबीस घंटे में मुठभेड़: रात में कारोबारी पर फायरिंग...सुबह इनाम घोषित, मुरादाबाद में दो आरोपियों के गोली लगी

Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
सार

मुरादाबाद के मुगलपुरा में सर्राफा कारोबारी विशाल रस्तोगी पर फायरिंग करने वाले इनामी बदमाश सौरभ और हिस्ट्रीशीटर रचित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा आरोपी पीयूष पाल फरार है। उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Firing on businessman at night, reward in morning and then two attackers arrested in encounter at night
मुठभेड़ में जख्मी आरोपी से पूछताछ करते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मंडी चौक के पास सोमवार रात कारोबारी विशाल रस्तोगी पर फायरिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज और मंगलवार दोपहर एसएसपी ने हमलावरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। मंगलवार रात पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इनमें दो हमलावर सौरभ शर्मा और हिस्ट्रीशीटर रचित शर्मा को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुगलपुरा के मंडी चौक निवासी विशाल रस्तोगी सराफा कारोबारी हैं। उन्होंने मुगलपुरा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह जिम से लौटने के बाद कार खड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो बाइकों पर चार लोग आ गए। बाइक और कार में टक्कर होने से बाल बाल बच गई थी। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मुगलपुरा के गुड़िया मोहल्ला बाजीगरान पीरगैब निवासी सौरभ शर्मा, अभय शर्मा उर्फ छोटू, पीयूष पाल और एक अज्ञात के खिलाफ भी मुगलपुरा थाने में जानलेवा हमले में केस दर्ज किया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सौरभ, अभय और पीयूष पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

इसके बाद मुगलपुरा थाने की पुलिस ने अभय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात फायरिंग करने में उनके साथ कटघर के पीतल बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर रचित शर्मा भी शामिल था। मंगलवार रात पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। मुगलपुरा क्षेत्र से सौरभ और रचित बाइक से गुजर रहे थे।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी बाइक दौड़ाकर कटघर क्षेत्र में गुलाबगाड़ी पुल के पास पहुंच गई। इसी दौरान कटघर थाने की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों को घेर लिया।

सौरभ के दाहिनी पैर और रचित के बायीं पैर में गोली लगने से घायल होकर मौके पर ही गिर गए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सौरभ पर 25 हजार का इनाम घोषित है। दूसरा आरोपी कटघर थाने से हिस्ट्रीशीटर है। इनका एक साथी पीयूष पाल फरार है। उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

छह और आरोपियों पर घोषित किया गया 25- 25 हजार का इनाम
जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज केसों में फरार चल रहे छह और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होते ही पुलिस के अलावा एसओजी भी इन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एक साल पहले अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के छज्जूपुर माफी निवासी सुशील कुमार के खिलाफ कटघर थाने में जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में कई बार दबिश दे चुकी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया था।

कटघर के संजय नगर गली नंबर तीन निवासी अजय सैनी और डबल फाटक निवासी कमल चौहान के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज है। इनके अलावा कटघर के दुर्गेश नगर निवासी संजय चौहान, विशाल और हरीश के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि नौ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed