फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing in two sides in moradabad

मुगलपुरा में दो पक्षों में फायरिंग से मची सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Firing  in two sides in moradabad
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में बुधवार रात दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान खिड़की में खड़ा बच्चाछर्रे लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फायरिंग की यह घटना मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मुफ्तीटोला मोहल्ले की है। इस मोहल्ले में दो युवकों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग तमंचे निकाल लाए और एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहम्मद हसन खिड़की पर आकर खड़ा हो गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान छर्रे लगने से वह घायल हो गया। रात में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीओ कोतवाली इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed