{"_id":"6a3e7d1dd40d61ce560fc114","slug":"firing-at-liquor-shop-two-salesmen-shot-police-scanning-cctv-footage-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शराब ठेके पर फायरिंग, दो सेल्समैन को लगी गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शराब ठेके पर फायरिंग, दो सेल्समैन को लगी गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Fri, 26 Jun 2026 06:53 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:53 PM IST
सार
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित पंडित नगला बाईपास के शराब ठेके पर विवाद के बाद हुई फायरिंग में दो सेल्समैनों को गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद की इसी दुकान में हुई फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र के कमला बिहार में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कैंटीन संचालक के 75 वर्षीय पिता हीरा लाल ने शराब की दुकान के दो सेल्समैन राकेश और विकास को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी हीरालाल समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के कमला बिहार निवासी हीरालाल के परिसर में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
मूंढापांडे के चमरपुरा दान निवासी राकेश और कटघर के कमला विहार निवासी विकास सक्सेना शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। जबकि शराब की दुकान के बराबर में ही हीरालाल के दो बेटे कैंटीन चलाते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कैंटीन पर कुछ लोगों का हीरालाल के बेटों से झगड़ा हो गया था। जिन लोगों से झगड़ा हुआ था वह सेल्समैन के परिचित थे। जिस कारण दोनों सेल्समैन भी कैंटीन में पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान हीरा लाल अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए और फायरिंग कर दी।
जिसके छर्रे राकेश और विकास हाथ और पेट में लगे। इस घटना में दोनों सेल्समैन घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया।
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल सेल्समैन राकेश के पिता धानसिंह की तहरीर के आधार पर हीरालाल, उसके बेटे सतीश, सतीश के बेटे रोहित, विशाल, सतीश की पत्नी बुधिया, बेटी कामिनी और प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।