{"_id":"5f1b45808ebc3e9fa15b0743","slug":"firing-and-attack-on-student-city-news-mbd356956239","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर जानलेवा हमला, दुकान में की तोड़फोड़, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर जानलेवा हमला, दुकान में की तोड़फोड़, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के चिड़िया टोला में शुक्रवार रात तीन युवकों ने एक छात्र पर हमला बोल लिया। छात्र अपनी जान बचाने के लिए कपड़े की दुकान में घुसा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। उन्होंने दुकान में जमकर तोड़ फोड़ की। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लाइन पार चिड़िया टोला निवासी अजय ग्यारहवीं का छात्र है। बताया कि पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले आशीष का उसका झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार रात वह क्रिकेट खेलने के बाद अपने घर लौट रहा था। अजय ने पुलिस को बताया कि रास्ते में उसका दोस्त बिलाल मिल गया। हिमगिरी निवासी बिलाल की चिड़िया टोला में कपड़े की दुकान है। वह उसके पास पड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां आशीष अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया। आरोप है कि उन्होेंने अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्र अपनी जान बचाकर बिलाल की दुकान में घुस गया। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान तमंचे से फायरिंग की। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। बिलाल की मां ने दुकान में लूटपाट का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता अजय की तहरीर पर आरोपी आशीष, मनी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।