फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fired on property dealer

मझोला में प्रोपर्टी डीलर को गोली मारी

Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
मुरादाबाद
मुरादाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
fired on property dealer
अपराध
मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर में प्रोपर्टी डीलर को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। प्रोपर्टी डीलर घायल अवस्था में मझोला थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। 
विज्ञापन


जयंतीपुर ब्रह्मपुरी निवासी वरुण शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा प्रोपर्टी डीलर है। उसने बताया कि बताया कि एक सप्ताह पहले वह गांगन वाली मैनाठेर में एक प्लाट देखने  गया था। तब विनोद से उसका विवाद हो गया था। लेकिन उस वक्त लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। शनिवार को वह बाइक से गागन वाली मैनाठेर गया था। आरोप है कि रास्ते में उसे विनोद और उसके साथी संजय मिल गए। दोनों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


गोली मारकर दोनाें मौके से फरार हो गए। इसके बाद वरुण थाने पहुंच गए और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे साईं अस्पताल भिजवा दिया। यहां इलाज कराने के बाद वह जिला अस्पताल चला गया। इंस्पेक्टर मझोला नवरतन गौतम ने बताया कि एक्सरे में गोली व छर्रे की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed