फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire two storey house in Moradabad: Retired bank manager and dog burnt death, son family was sleeping upstairs

मुरादाबाद में दो मंजिला घर में आग: रिटायर्ड बैंक मैनेजर और कुत्ते की जलकर मौत, ऊपर सो रहा था बेटे का परिवार

Fri, 29 Nov 2024 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 12:37 PM IST
सार

मुरादाबाद के बुद्धिविहार इलाके में शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में आग लगने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर सुधीर कुमार अग्रवाल और उनके पालतू कुत्ते की जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fire two storey house in Moradabad: Retired bank manager and dog burnt death, son family was sleeping upstairs
मुरादाबाद में आग लगने से बुजुर्ग की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक दो मंजिला मकान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में रिटायर्ड सीनियर बैंक मैनेजर सुधीर कुमार अग्रवाल और उनके पालतू कुत्ते की जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घर में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय 14 साल पहले ओवरसीज बैंक से सीनियर मैनेजर पद से रिटायर्ड सुधीर कुमार अग्रवाल घर के भू-तल पर बने कमरे में अकेले रह रहे थे। आग की वजह से उनका कमरा पूरी तरह धुएं और आग से भर गया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।

विज्ञापन

धुएं से भरा घर, बेटे ने दी सूचना

शुक्रवार सुबह करीब 4:45 बजे सुधीर कुमार के बेटे अनिमेष अग्रवाल ने ऊपर की मंजिल पर अपने कमरे में धुआं देखा। उन्होंने तुरंत नीचे आकर देखा तो पाया कि उनके पिता के कमरे में आग लगी हुई है। उन्होंने शोर मचाकर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर पता चला कि उनके पिता और उनके पालतू कुत्ते की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने बचाई जानें

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घर में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। छह महीने पहले ही सुधीर अग्रवाल की पत्नी नीना अग्रवाल का निधन हुआ था, जिसके बाद से वे घर के ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे थे। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed