फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire in the firecracker factory, seven people including five women scorched

कांठ खबरः पटाखा फैक्टरी में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fire in the firecracker factory, seven people including five women scorched
मुरादाबाद के कांठ में पटाखा फैक्टरी में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : KANTH
मुरादाबाद। पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने पांच युवतियों समेत सहित सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए सीएचसी लाई जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, लेकिन आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पटेगंज तीरगरों वाले निवासी मोहम्मद साजिद की गांव चेतरामपुर मार्ग पर दशहरा मेला स्थल के पास पंजीकृत आतिशबाजी की फैक्टरी और गोदाम है। गुरुवार को करीब 11 बजे फैक्टरी में कुछ लोग पटाखे बना रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक से फैक्टरी में आग लग गई। इतने कोई कुछ कर पाता, बारूद ने आग पकड़ ली और आग की लपटें बेकाबू हो गईं। आग की लपटें उठतीं देखकर फैक्टरी में काम कर रही युवतियों और महिलाओं की चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए मौके की ओर दौड़े। लेकिन आग को देखकर कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया। जिससे पांच युवतियों, एक महिला समेत सात लोग बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद सूचना पाकर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस झुलसे हुए लोगों को 108 एंबुलेंसों से सीएचसी कांठ लेकर आई। इसके बाद सातों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि देर शाम तक इस मामले में किसी भी घायल या उसके परिजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ये लोग झुलसे
प्रियंका (20) पुत्री निहाल सिंह, शिवानी (18) पुत्री सुनील कुमार, इंद्रेश देवी (40) पत्नी धर्मेंद्र सिंह, डोली (18) पुत्री सतीश कुमार, चंचल (19) पुत्री मदन सिंह, तुषार (18) पुत्र सुनील कुमार निवासी मोहल्ला फकीरगंज कस्बा कांठ और आंचल (18) पुत्री विजयपाल सिंह निवासी कस्बा स्योहारा जिला बिजनौर बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed