{"_id":"5d8a794b8ebc3e93b0396ac2","slug":"fire-in-jacket-godown-city-news-mbd323393233","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांवा में जैकेट मटेरियल गोदाम में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांवा में जैकेट मटेरियल गोदाम में भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। कस्बे में आबादी के बीचों बीच स्थित जैकेट के सामग्री गोदाम में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गोदाम की बिल्डिंग में दरार पड़ गईं। करीब 35 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
नौगांवा सादात के मोहल्ला गुला तालाब निवासी सजर अब्बास की जैकेट सामग्री के कारोबारी हैं। उनका गोदाम बुध बाजार चौराहे पर आबादी के बीचों बीच स्थित है। सजर अब्बास के मुताबिक दोपहर दो बजे उन्होंने एक जैकेट कारोबारी को आर्डर का सामान दिया था। इसके बाद वह गोदाम को बंद करके घर चले गए। करीब आधा घंटे बाद गोदाम में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं आसमान छूने लगा। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। एक पड़ोसी ने फोन कर उन्हें गोदाम में आग लगने की जानकारी दी। जिससे हड़कंप मच गया। वह परिजनों के साथ गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने आग की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही अमरोहा फायर स्टेशन से दो और गजरौला, हसनपुर, मुरादाबाद और धामपुर से एक-एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ताबड़तोड़ पानी की बौछार कर करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले फर, प्लास्टिक रिब, रमदा, कपड़ा आदि जैकेट सामग्री जलकर राख हो गई। जबकि आग की लपटों की चपेट में आकर गोदाम की बिल्डिंग में दरार पड़ गईं। आग लगने के कारण चार घंटे तक मोहल्ले में अफराफरी का माहौल रहा। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।