फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire in factory

मुरादाबाद की दो गत्ता फैक्टरियों में लगी भीषण आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
fire in factory
मुरादाबाद के मनोहरपुर गांव गत्ता फैक्ट्री में लगी आग । - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रविवार रात दो गत्ता फैक्टरियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने की वजह का पता नहीं सका है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चंद्र नगर निवासी मयंक मेहता और उनके भाई गगन मेहता की मनोहरपुर मार्ग पर गत्ता फैक्टरी है। रविवार शाम चौकीदार प्यारेलाल ने फोन कर फैक्टरी मालिक को बताया कि पड़ोसी सुरेंद्र मोहन साहनी की गत्ता फैक्टरी में आग लग गई है। मयंक मेहता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग मयंक मेहता की फैक्टरी तक पहुंच गई। फैक्टरी के आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुरादाबाद के अलावा आस पड़ोस के जनपद से भी दमकल विभाग की 11 गाड़ियां बुला ली गईं। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई। करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में जाती। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। आग से क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed