{"_id":"5f95e87f8ebc3e9c064f8cbf","slug":"fire-from-high-tension-line-in-straw-filled-to-height","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : ऊंचाई तक भरे पुआल में हाईटेंशन लाइन से लगी आग, नौ किमी दौड़ाई ट्रॉली, महिला को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : ऊंचाई तक भरे पुआल में हाईटेंशन लाइन से लगी आग, नौ किमी दौड़ाई ट्रॉली, महिला को रौंदा
Mon, 26 Oct 2020 06:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जुनावई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, जुनावई (संभल)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉली में सीमा से ज्यादा पुआल (फसल का अवशेष) भरकर ढोना जानलेवा साबित हो गया। ज्यादा ऊंचाई होने से हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आकर पुआल ने आग पकड़ ली। सिरफिरे लक ने रोकने की बजाय ट्रैक्टर-ट्रॉली को और तेजी से दौड़ा दिया। हाईवे पर इसकी चपेट में आकर एक महिला की जान चली गई। गुस्साए लोगों ने घेराबंदी की तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। ट्रॉली में पुआल से उठती लपटों को काबू करने के लिए दमकल टीम की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
वाकया गुन्नौर थाना क्षेत्र में हाईवे का है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि खेरिया गांव से एक शख्स रविवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुआल भरकर ला रहा था। जुनावई मार्ग पर गांव पतरिया में गैस एजेंसी के नजदीक मोड़ पर हाईटेंशन लाइन से छू जाने के बाद पुआल में आग लग गई। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज दौड़ाकर जल्द से जल्द घर पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी। तेज हवा से पुआल में लपटें उठने लगीं लेकिन चालक जलते पुआल से आग का गोला बनी ट्रॉली को दौड़ाता रहा।
विज्ञापन
हाईवे पर जुनावई ब्लाक कार्यालय के पास से गुजरते समय बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने डिवाइडर के नजदीक एक बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार गांव चिरवारा निवासी 38 वर्षीय तेजवती के ऊपर से ट्राली का पहिया उतर गया। इलाज की कोशिशों के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके साथ बाइक पर मौजूद पति सत्यप्रकाश और पुत्र अरविंद भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
लोगों के शोर पर कुछ दूर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की घेराबंदी की। ऐसा देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ट्रॉली में भरे पुआल से उठती लपटों को शांत किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव पतरिया से जुनावई की दूरी नौ किमी है। पतरिया में आग लगने के बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जुनावई में उस वक्त रोका, जबकि उससे कुचलकर महिला की मौत हो गई और ग्रामीणों ने घेर लिया।