फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out in apartment flat in Ramganga Vihar in Moradabad

मुरादाबाद: रामगंगा विहार में अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, समय पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Mon, 24 Jan 2022 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Jan 2022 02:24 PM IST
सार

जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। टीम ने समय रहते काबू कर लिया।

विज्ञापन
Fire broke out in apartment flat in Ramganga Vihar in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में टीडीआई सिटी के पास अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक फ्लैट में आग लग गई। आग की जानकारी से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


रामगंगा विहार पुलिस में टीडीआई सिटी के पास बने आकाश मेघदूतम अपार्टमेंट की छठी मंजिल के फ्लैट-106 में आशीष गुप्ता रहते हैं। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बेड रूम में शार्ट सर्किट से आग सुलग गई। जैसे ही आग लगी तो परिजनों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


आसपास के रहने वाले लोग आ गए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। टीम ने समय रहते काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed