फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out in an electronic goods shop, loss of lakhs

Moradabad News: इलेक्ट्राॅनिक सामान की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an electronic goods shop, loss of lakhs
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित इलेक्ट्राॅनिक सामान की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान स्वामी का कहना है कि बैटरी और इनवर्टर में शार्ट सर्किट नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि किसी ने दुकान में आग लगाकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नागफनी क्षेत्र के लिनवासी चांद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोर्ट रोड पर मंसूरी इलेक्ट्राॅनिक नाम से दुकान है। सोमवार देर रात तीन बजे उन्हें लैपर्ड पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कॉल कर बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। चांद का आरोप है कि किसी ने उनकी दुकान में लगाई है। उन्होंने बैटरी और इनवर्टर चेक किया। इसमें कोई खराबी या शार्ट सर्किट नहीं हुआ है। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed