फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out in a tent house in Dalpatpur, goods worth lakhs burnt

Moradabad News: दलपतपुर में टेंट हाउस में लगी आग, लाखों के सामान जले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a tent house in Dalpatpur, goods worth lakhs burnt
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। दलपतपुर स्थित टेंट हाउस में मंगलवार की रात आग लगने से लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए। टेंट संचालक का आरोप है कि किसी ने आग लगाई है। मूंढापांडे पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

याकूतपुर छपरा निवासी अयूब दलपतपुर में टेंट हाउस चलाते हैं। मंगलवार की शाम संचालक दुकान बंद कर घर गए थे। रात में अराजक तत्वों ने टेंट हाउस में आग लगा दी। टेंट हाउस से आग की लपटे उठने पर लोगों ने घटना से टेंट हाउस संचालक को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड दी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में किया। अयूब ने बताया कि आग से करीब दस लाख की कुर्सियां लिहाफ, गद्दे, टेबिल, क्राकरी, कार पेंटिंग आदि के सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टेंट हाउस मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed