फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out again in the electric bunch cable in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में विद्युत बंच केबल में फिर से लगी आग

Mon, 26 May 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 26 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out again in the electric bunch cable in Kundarki
कुंदरकी। तेज गर्मी के मौसम में विद्युत लोड बढ़ने से ओवर लोड ट्रांसफार्मर और जर्जर विद्युत तार भी जवाब दे रहे हैं। रविवार की सुबह तेज बारिश होने के बाद कुंदरकी नगर के पैंठ बाजार में एक बार फिर से जर्जर विद्युत बंच केबल में आग लग गई जिसके चलते नगर के पैंठ बाजार में रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाके की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट होने पर जब विद्युत कर्मियों भी मौके पर पहुंच गए तो कई घंटे की मशक्कत के बाद नया केबिल डाला गया जिसके बाद रविवार की दोपहर में चार सौ से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति सुचारु हो सकी। सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना और बिजली आधारित कारोबार प्रभावित रहा। अवर अभियंता भास्कर गुप्ता ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सभी जर्जर विद्युत बंच केबिल बदले जाएंगे जिसके लिए नए बंच केबल की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि और नए ट्रांसफार्मर रखने की कवायद चल रही है ताकि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed