फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire breaks

एसी गोदाम में लगी भीषण, मची अफरातफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
fire breaks
कंजरी सराय स्थित बंसल प्रीमिय चदोसी कपडे वाले एसी गोदाम में लगी आग। अमर उजाला
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में कंजरी सराय स्थित एसी फ्रिज के गोदाम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे सिलिंडर मेें ब्लास्ट होने से दीवारें भी फट गईं। इस अग्निकांड से आस पड़ोस के दुकानदार और घरों में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। ऊपरी मंजिल पर रह रहा परिवार आग की लपटों के बीच फंस गया। परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी छह गाड़ियां लेकर पहुंच गए। ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय में कपड़ा व्यापारी संजीव बंसल, उनके भाई मोहित बंसल और राजीव बंसल के मकान आस पड़ोस में बने हैं। इनकी बुध बाजार चौक के पास कपड़े की दुकान हैं। संजीव बंसल ने अपने मकान के भूतल को मयंक इंटरप्राइजेज के स्वामी मयंक गोयल को किराये पर दे रखा है। यहां मयंक ने एसी और फ्रिज का गोदाम बना रखा है। सोमवार रात गोदाम बंद किया गया था। संजीव बंसल ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे वह मकान की ऊपरी मंजिल पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। इसी बीच पड़ोसी ने फोन पर उन्हें बताया कि उनके मकान के नीचे गोदाम से धुआं निकल रहा है। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग की लपटें ऊपर तक पहुंचने लगीं। जिससे परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके अलावा लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। संजीव के परिवार को उनके भाई के मकान की छत से नीचे उतारा गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

और भी भड़क सकती थी आग
मुरादाबाद। गोदाम के ऊपरी मंजिल पर संजीव बंसल का परिवार रहता है। जिस वक्त गोदाम में आग लगी थी। उस समय ऊपरी मंजिल पर पांच सिलिंडर रखे थे। जिन्हें दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ब्लास्ट से पहले नीचे उतार लिया। अगर सिलिंडरों में ब्लास्ट हो जाता तो आग और ज्यादा फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकरी गलियों में नहीं पहुंच पाई दमकल गाड़ियां
मुरादाबाद। कंजरी सराय की गलियां संकरी हैं। जिस कारण मौके पर दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच पाई। दूर गाड़ियां खड़ी करने के बाद पाइप के जरिये पानी ले जाया गया। जिस कारण काबू बूझाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कंजरी सराय जाने वाले रास्ते बंद
मुरादाबाद। सुबह साढ़े नौ बजे गोदाम में आग लग गई थी। इसके बाद से ही कंजरी सराय जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई थी। आग पर काबू पाने के बाद ही लोगों को इन मार्गों पर जाने दिया गया है।
घनी आबादी के बीच फैक्टरी गोदाम, खतरे में लोगों की जान
मुरादाबाद। दिल्ली अग्निकांड के बाद भी लोगों ने कोई सबक नहीं लिया। शहर में भी घनी आबादी में फैक्टरी और गोदामों में आग से बचने के कोई पर्याप्त उपाय नहीं किए गए। संकरी गली और मोहल्लों में गोदाम व फैक्टरी चल रही हैं। अगर यहां आग लग जाए तो बच पाना मुश्किल होगा। बुधवार सुबह जिस गोदाम में आग लगी थी। यहां भी दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं थी। अगर आग रात में लगी होती तो बचाव कार्य में दिक्कत में काफी दिक्कत आ सकती थी।
कोतवाली के कंजरी सराय स्थित गोदाम में आग लगी थी। गोदाम के ऊपर परिवार रहता है। जिस वक्त आग लगी थी। उस समय भी ऊपरी मंजिल पर परिवार मौजूद था। इस अग्निकांड पर काबू पाने के लिए छह गाड़ियां और 25 कर्मचारियों को लगाया गया था। मैं खुद भी मौके पर मौजूद था। परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को दोबारा मौके पर जागकर जांच की जाएंगी।

मुकेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
मुरादाबाद। शहर की घनी आबादी के बीच आग लगने की सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली राजेश कुमार, एडीएम फाइनेंस प्रीति जैसवाल और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए थे। एलआईयू की टीम भी मौके पर जानकारियां जुटाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed